पुर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुशीला देवी की मनाई गई 7 वीं० पुण्यतिथि
कहा बड़े घर के बहु होने के बाद भी सरल विन्रम स्वभाव की थी सुशीला

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। बड़े घर के बहु होने के बाद भी सरल विन्रम स्वभाव की थी सुशीला देवी, उक्त बातें मानसी के मां कल्यानी पैट्रोल पम्प पर आयोजित सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता डा० सलील कुमार की माता पुर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुशीला देवी के 7 वीं० पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने उपरांत श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संबोधित करते हुए कहा। वक्ताओं ने कहा की पुर्व सांसद स्व० रामशरण यादव की कुशल व्यहार की अगर छाप था जो वह सुशीला देवी के पास था। सुशीला देवी नेक दिल इंसान थी। घर पर कोई भी लोग भुखा नहीं जाता था। वक्ताओं ने कहा की सुशीला देवी भले ही हमारे पास नहीं है लेकिन उनके किये कार्य ओर कृति आज भी अमर हैं। वक्ताओं ने कहा मृदुभाषी होने के साथ कुशल गृहणी ओर धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। आपको बताते चलें की सुशीला देवी 2006 से लेकर 2011 तक खगड़िया जिला परिषद के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुकी है। सुशीला देवी की जन्म एक साधारण किसान परिवार में 26/8/1959 को हुई थे, अपने जीवन काल में उतार चढ़ाव को झेलते हुए 8/12/2018 को उन्होंने अपना शरीर त्याग कर ईशवर के प्यारे हो गई। वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार एवं अभिनेता सिकन्दर आजाद वक्त, पश्चिमी ठाठा पंचायत के सरपंच मनोज कुमार, जद यू जिला प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री,भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेशचन्द्र सुर्या, पुर्व मंडल मानसी अध्यक्ष राजाराम सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, बलहा मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह, विकास आनंद, छत्रधारी राम, सुधीर यादव, बाल कृष्ण कन्हैया, ने संबोधित करते हुए सुशीला देवी के कार्यों की सराहना किया।
भव्य रुप से मनाया गया पुण्यतिथि, लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन किया अर्पित

सुशीला देवी की 7 वीं० पुण्यतिथि धुमधाम से मनाया गया। घर के परिवार के लोगों ने सबसे पहले उनके मुर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया तद उपरांत उपस्थित गणमान्य लोग विधायक बबलू मंडल,पुर्व विधायक छत्रपति यादव ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
माँ मेरे लिए ईश्वर:- डा० सलिल

पुण्यतिथि के अवसर पर सुशीला देवी के पुत्र डा० सलिल कुमार ने संबोधित करते हुए कहा की माँ मेरे लिए ईश्वर से वढ़कर थी। सलिल ने लोगों से माता पिता की वुढ़ापा में सेवा करने की आहवान किया।
भजन कीर्तन का किया गया आयोजन

7 वी० पुण्यतिथि पर भजन कीर्तन का भी आयोजन किया। जहा लोक गायक ने अपनी आवाज से लोगों का भजन सुनाकर अभिवादन किया। कलाकार अक्षय मिश्रा, संतोष कुमार चौधरी, हरिनंदन कुमार, दीपक कुमार झुन झुन कुमार, बिट्टू कुमार, गगन ने अपने गायन से लोगों को मोह लिया। मौके पर सुशीला देवी की बड़ा पुत्र जदयू नेता सुशांत यादव, छोटे पुत्र आयोजक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलील कुमार,पुत्री सुषमा कुमारी, पुर्व जिला परिषद अध्यक्ष स्वेता भारती, गगन शर्मा,ई० धर्मेन्द्र कुमार, भाजपा नेता अरविंद सिंह, मनीष कुमार राय, विकास सहनी डा० नागेश्वर यादव, कार्यक्रम में पूर्व विधायक छत्रपति यादव,छत्रधारी राम, जदयू प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह, कांग्रेस नेता कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान,अनुराग चंदन,सुरेश यादव, भाजपा जिला मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, भाजपा प्रवक्ता ईं० धर्मेंद्र यादव,समाजी प्रफुल्लचंद्र घोष, अरविंद सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार,डा इन्दूभूषण कुशवाहा, नन्दू साह, उमेश ठाकुर,पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरणदेव यादव,डॉ नीतीश सिंह,भाजपा नेत्री सरला सिंह,राजाराम सिंह, अंकित सिंह चंदेल, सुजीत राणा,गोपाल सिंह,, रंजन कुमार साह, अरूण वर्मा, अनिल यादव,डॉ सुधाकर पंडित, रंजीत यादव, आलोक विद्यार्थी, राजनीति प्रसाद सिंह,अरूण साह मुखिया, पैक्स अध्यक्ष भगवान यादव, वीर प्रकाश यादव,भाजपा अनुसुचित जाति जन जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू पासवान सहित अनेक गणमान्य सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



































