

मानसी में दर्जनों लोगों को वासगीत पर्चा दिया गया, कहा एनडीए गठबंधन की सरकार गरीबों का मसीहा:- सुर्या
महादलित का हितैषी है एनडीए गठबंधन की सरकार, सबका विकास ओर सबका साथ- राजू
68 परिवारों को दिया गया वासगीत पर्चा

सिकन्दर आजाद वक्त
की खबर
खगड़िया। एनडीए गठबंधन की सरकार गरीबों का मसीहा है। हर क्षेत्र में विकास कार्य हुआ है ओर हो रहा है, उक्त बातें मानसी अंचल कार्यलय में अमनी पंचायत के दर्जनों महादलित परिवार को वासगीत पर्चा वितरण उपरांत मानसी भाजपा मंडल के अध्यक्ष सह प्रखंड क्रियान्यवन समिति बीस सुत्री अध्यक्ष रमेश चन्द्र सुर्या ने कहा। सुर्या ने कहा की बिहार ही नहीं पुरे देश में एनडीए गठबंधन की सरकार गरीब गुरूवों दलित महादलित एवं कमजोर वर्गों के लिए काम कर रही है। सुर्या ने बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार मुख्यमंत्री नितीश कुमार का भी तारीफ करते हुए कहा की अब एक अगस्त 2025 से बिहार के लोगों को 125 युनिट बिजली मुफ्त मिलेगा। इधर बीस सुत्री सदस्य सह अमनी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सह जिला भाजपा जिला अनुसचित जाति जन जाति मोर्चा के अध्यक्ष राजू पासवान ने कहा की एनडीए गठबंधन की सरकार महादलितों का हितेषी, राजू पासवान ने कहा सबका साथ ओर सबका विकास हो रहा है। उन्होंने सभी वासगीत पर्चा धारियों से कहा की सरकार आप लोगों को बसाने की काम कर रही है। मौके पर मुखिया वीरन सदा, पुर्व मुखिया प्रतिनिधि डब्लू पासवान अंचल निरीक्षक गंगा देवी, राजस्व कर्मी कृष्ण कुमार, अजय कुमार आदि कर्मी मौजूद थे।







































