मुख्य पार्षद ने वाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, नाविक नहीं रहने की शिकायत

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने वाढ प्रभावित क्षेत्र मटिहानी गाँव एवं जालिमबाबू टोला गाँव का दौरा कर वाढ पीड़ित परिवारों का समस्याओं से अवगत हुई।मटिहानी गाँव के दर्जनों वाढ पीड़ित लोगों ने बताया कि सरकारी छोटी नाव तो दिया गया है मगर नाविक नहीं रहने के कारण हमलोगों को वाढ़ के पानी में पैदल जाना पड़ता है। जालिम बाबू टोला के लोगों ने भी यही बात बताया। इधर मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने बताई की वाढ पीड़ित परिवारों का मुयना किया गया कल से हर संभव मदद किया जायेगा। मौके पर उपस्थित राजस्व कर्मी गंगा देवी ने कहा की कल से सरकारी सेवा वाढ पीड़ित को मुहैया किया जायेगा। गंगा देवी ने कहा की नाविक का शिकायत मिला है‌‌जल्द कारवाई की जायेगी। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर आजाद वक्त वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभुति यादव, स्थानीय दीलखुश कुमार, जितेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here