रोहित राम के हत्या के बाद घर  के परिवार के लोग हैं डरे सहमें, भाजपा के नेताओं ने मृतक के परिवार से किया मुलाकात

 

खगड़िया के कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। बीते दिन दिन मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गाँव निवासी रोहित राम को अपराधियों द्वारा सरे आम दिन- दहाड़े गोली मारकर हत्या करने किये जाने के बाद भी मृतक के परिवार के लोग डरे सहमें हुए है। शनिवार को भाजपा नेताओं ने मृतक के परिवार से मिलकर ऐ बातें कहा। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने कहा की मृतक के परिवार खौफ में जी रहे हैं। वहीं भाजपा नेता अनुज कुमार, अनुपम सिंह, नवीन सिंह, राजेश सिंह, खगड़िया मंडल अध्यक्ष राजीव मोहन सिंह ने कहा की हर हाल में मृतक के परिवार को न्याय मिलेगा। शिष्ट मंडल टीम ने कहा की अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर पुलिस- प्रशासन पर दब दबाव बनाया जायेगा। खगड़िया में लगातार हो रहे हत्या पर भाजपा नेताओं ने खगड़िया के कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया ओर कहा की खगड़िया में कानून व्यवस्था लचर हो गया है। शासन- प्रशासन के लोग सरकारी मोबाइल उठाना मुनासिब नहीं समझते हैं। जल्द ही सरकार को खगड़िया के कानून व्यवस्था से अवगत कराया जायेगा। मौके पर भाजपा के पवन पौद्दार, अजय साह, कमलेश्वरी सिंह दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here