वार्ड पार्षद ने विधायक को किया समस्याओं से अवगत

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी नगर पंचायत के वार्ड पार्षद हीरालाल यादव ने खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव को पत्र लिखकर अपने वार्ड 10 की समस्याओं से अवगत कराया। यादव ने दस सुत्री समस्याओं से अवगत कराते हुए वार्ड में नल- जल की समस्याओं से अवगत कराया। पुर्व उप प्रमुख सह वार्ड पार्षद हीरालाल यादव ने कहा की मेरे क्षेत्र में नल- जल की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा की जिस घर में नल लगा हुआ है वर्षों से आज तक पानी नहीं पहुंचा है। यादव ने नल जल में व्याप्त भष्ट्राचार होने का बात बताया। वहीं यादव के दिये गये पत्र पर संज्ञान लेते हुए विधायक छत्रपति यादव ने संज्ञान लेते हुए विभाग को पत्र लिखकर शीघ्र निष्पादन किये जाने का बात कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here