सिलाई कटाई सेंटर का हुआ उदघाटन

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी नगर पंचायत के चकहुसैनी भगवती स्थान के आगे बिहार सरकार कौशल विकास मिशन मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत संचालित सिलाई कटाई सेंटर का उदघाटन खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह के द्वारा किया गया। मौके पर कांग्रेस नेता विनय कुमार राम, सैदपुर के पुर्व मुखिया अरविंद कुमार यादव, सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार सिंह, पश्चिमी ठाठा पंचायत के सरपंच मनोज कुमार, राहुल कुमार, निदेशक दीपक सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर पियुष सिंह, सेंटर कोडेनेटर रौशन कुमारसहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


































