कविता
हिन्दी हिन्दुस्तान की मिट्टी का खुशबुदार है
अभिजित कुमार

हिंदी, हिन्दू, हिंदुस्तान
भारत की पहचान है,
सारे जहां में हिंदी पर
हिन्द को अभिमान है।
भाषा मोहक शांत है
ऐसा हमें विश्वास है,
गांधी ने इसको चुना
यह भारत की शान है।
राजभाषा हिंदी का
दुनिया में सम्मान है,
बोस ने जिसे कहा
हिंदी मेरी मां है।
बच्चन ने जिसमें लिखा
दिनकर ने सजाया है,
प्रेमचन्द की लेखनी को
जादू हिंदी बनाया है।
अखण्ड हिन्द को एक सूत्र
जोड़ने वाली तार है,
हिंदी भाषा को हमेशा
करते हम सम्मान है।
हिंदी भाषा देश के
संविधान का भाग है,
हिंदुस्तान की मिट्टी में
हिंदी खुशबूदार है।
अभिजीत कुमार
Sub inspector
Khagadiya
Mob -6202389966







































