10 दिसम्बर को 21 वीं बनारसी प्रसाद निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का होगा आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी के जी डी एकेडमी के प्रांगण में 10 दिसम्बर को नशा मुक्त भारत भारत शतरंज अकादमी बैनर के तले 21 वी० बनारसी प्रसाद शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने जानकारी देते हुए बताया की यह प्रतियोगिता निशुल्क होगा। प्रतियोगिता एक दिवसीय होगा। यशवंत ने कहा की एकदिवसीय रेपीड अंतरजिला अन्डर 14 एवं अंडर 11वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। यशवंत ने बताया की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान से चौथे स्थान प्राप्त करने बाले खिलाड़ी को ट्राॅफी और शेष स्थान प्राप्त करने बाले सभी खिलाड़ी को मैडल देकर सम्मानित किया जायेगा।मौके पर अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की सक्रिय सदस्य अनिल जैसवाल ने कहा कि पहले 34 निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता की तरह यह भी निशुल्क प्रतियोगिता कराया जा रहा है, खिलाड़ियों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। प्रशिक्षक दिग्गज शतरंज खिलाड़ी अमरनाथ गुप्ता ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर कहा की प्रतियोगिता को लेकर पुरी तैयारी कर लिया गया है।































