101 वर्ष की आयु प्राप्त कर नुनुवती देवी ने ली अंतिम सांस, निधन को लेकर शोक संवेदना व्यक्त

पत्रकार सतीश की थी माता

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। 101वर्ष की आयु प्राप्त कर नुनुवती देवी ने ली अंतिम सांस ली। नुनुवती देवी मानसी प्रखंड के सैदपुर वार्ड संख्या छह निवासी पत्रकार सतीश रजक की माता है। परिवार के लोगों ने बताया की नुनुवती देवी कुछ समय से बीमार चल रही थी जहाँ शुक्रवार के देर रात उन्होंने अंतिम सांस लिया। नुनुवती देवी की अंतिम संस्कार रविवार को मानसी के पांच किलोमीटर वुढ़ी गंगा नदी में दिन के 10 बजे किया जायेगा। पत्रकार की मॉं अपने पीछे पांच पुत्र राजेन्द्र रजक,श्रषिदेव रजक, सतीश रजक, विनोद रजक,मंटु रजक सहित भरा परा परिवार अपने पीछे छोड़ गई। नुनुवती देवी के पति रामटहल रजक 105 वर्ष का है। इधर पत्रकार के माता के निधन उपरांत लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। बिहार पत्रकार श्रमजीवी युनियन खगड़िया के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, महासचिव शशिभूषण, संयुक्त सचिव सिकन्दर आजाद वक्त, पत्रकार राम प्रवेश शर्मा, जितेंद्र कुमार बबलू, द्रवेश कुमार, एजाज अहमद, अनीष कुमार, सुधीर शर्मा,धर्मवीर कुमार, प्रभात सुमन, अजय कुमार, आजाद राजीव रंजन, रविशंकर कुमार, मुरारी कुमार सिंह, मुकेश कुमार, रणवीर कुमार, कमल भारती, सत्यम स्नेही, ब्रजेश कुमार, अजिताभ कुमार, विनोद कुमार सिन्हा, उमर खान,प्रो० एनपी ठाकुर, रवि कुमार, मनीष कुमार, कृष्ण कुमार, सतीश कुमार, प्रभु कुमार आदिने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। जबकि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलील कुमार, जिला भाजपा अनुसुचित जाति जन जाति मोर्चा के अध्यक्ष सह बीस सुत्री सदस्य राजू पासवान, पुर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष राजाराम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेशचन्द्र सुर्या, मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह, पुर्व जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सह जद यू जिला उपाध्यक्ष अमनी पंचायत के पुर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, सैदपुर पंचायत के पुर्व मुखिया अरविंद यादव,सरपंच प्रतिनिधि सोगारथ यादव,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि पप्पू यादव,कौशल यादव, पश्चिमी ठाठा पंचायत सरपंच मनोज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि ओमजी यादव,बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह आदि ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here