

112 पुलिस को एसपी ने किया निलंबित, ओर पर कार्रवाई की तलवार लटका
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने मिली शिकायत पर 112 पुलिस को निलंबित कर दिया। एसपी राकेश कुमार ने अपने कार्यलय कक्ष में पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की परवत्ता में पदस्थापित 112 पुलिस सहायक निरीक्षक चंदन कुमार झा को निलंबित कर दिया गया। एसपी ने बताया की 112 पुलिस पर अगुवानी परवत्ता निवासी रविन्द्र कुमार सिंह का पुत्र अनुपम कुमार ने आवेदन देकर चंदन कुमार झा पर आरोप लगाया की मेरे पुत्र पिन्टू कुमार सिंह को बुलेट मोटर साइकिल रोक कर वाहन चैंकिंग किया ओर अभ्रद व्यवहार किया, जहाँ शिकायत के आलोक में गोगरी डीएसपी को जांच करने को दिया गया, जहाँ प्रतिवेदन के आलोक में चंदन कुमार झा को निलंबित कर दिया गया। एसपी ने बताया की 112 डायल के साथ गृह रक्षक संजीव कुमार, ब्रहम्देव कुमार एवं चालक रामाधरण सिंह पर भी कारवाई की जा रही है।

































