22 तक लिया जायेगा आपत्ति, 25 को होगा अंतिम नाम की प्रकाशन- सौन्दर्य भारती

 

सिकन्दर आजाद वक्त

की रिपोर्ट

खगड़िया। बिहार में हो रहे पैक्स चुनाव को तैयारी को लेकर काम युद्धस्तर पर जारी है। जहाँ मानसी प्रखंड में भी पैक्स चुनाव को लेकर पदाधिकारी कर्मी कार्य में जुटे हुए है। मानसी बीसीओ सौन्दर्य भारती ने बताया की मानसी प्रखंड के सभी पांच पंचायतों में पैक्स का चुनाव को लेकर तैयारी किया जा रहा है, जिसको लेकर 9 अक्टूबर 2024 से कार्य जारी है जहाँ 22 अक्टूबर तक पैक्स वोटर सदस्य आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। एवं किसी व्यक्ति का नाम किस कारण से नहीं जुड़ा है वह अपना अपना आपत्ति दर्ज 22 अक्टूबर तक कर सकते हैं। भारती ने कहा की 25 अक्टूबर को पैक्स मतदाताओं का नाम का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। बतातें चलें की बिहार में पांच चरणों में पैक्स की चुनाव कराने की संभावना है। सौन्दर्य भारती ने बताया की नाम के अंतिम प्रकाशन के बाद विभाग द्वारा नामांकन की तिथि निर्धारित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here