22 वां बनारसी प्रसाद मेमोरियल अंतरजिला निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता हुआ सम्पन्न, खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
सात में सात, खगड़िया के मानव बने विजेता

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के तत्वावधान में 22 वां बनारसी प्रसाद मेमोरियल अंतरजिला निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न हो गया। जी डी एकेडमी के खेल परिसर में आयोजित अन्डर 15 में खगड़िया के मानव कुमार अपने सभी सातों राउंड का मैच जितकर सात अंक प्राप्त करने बाले प्रतियोगिता के अकेले खिलाड़ी के रूप में बारह जिला के 76 खिलाड़ियों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान दरभंगा के प्रिंस पासवान जिन्होंने 6 अंक प्राप्त किया था। तीसरे स्थान पर बेगुसराय कि वैष्णवी वत्स और फिर चौथे स्थान पर दरभंगा की खुशबू कुमारी रही। अन्डर 11 में प्रथम स्थान पर नवादा के आयुष वैभव, द्वितीय स्थान पर सहरसा की चंचल कुमारी, तीसरे स्थान पर नालंदा के याशु यशस्वी और चौथें स्थान पर मानसी खगड़िया के मोनु कुमार रहें। अन्डर 9 में बेगुसराय के बिष्णु वैभव प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर लखीसराय के वैभव आंनद, तीसरे स्थान पर खगड़िया के साकेत सुमन और चौथे स्थान पर लखीसराय के नन्हें स्टार कृष्णा कुमार रहें। सभी वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने बाले खिलाड़ी को अकादमी की ओर से राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में खेलने के लिए इंट्री फीस दी जायेगी। सभी बारह विजेता खिलाड़ी को प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बिहार शतरंज संघ पटना के संयुक्त सचिव शिवप्रिय भारद्वाज और विशिष्ट अतिथि खगड़िया के प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी और प्रशिक्षक जे के जवाहर ने Trophy देकर सम्मानित किया। मौके पर पुर्व प्रधानाध्यापक रामविनय यादव, वैदिक प्रवक्ता शिवशंकर आर्य, देवशरण यादव, सिकन्दर यादव, इंद्र भुषण कुमार, अर्चना कुमारी थें। शतरंज प्रेमी यतिका कश्यप, आयुष शर्मा, अर्चना प्रिया, प्रकाश यादव, अमरनाथ गुप्ता, शुभम कुमार आदि लोग उपस्थित थे।











































