22 वां बनारसी प्रसाद मेमोरियल अंतरजिला शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आगाज

खगड़िया। मानसी के गरीब दास एकेडमी विधालय के प्रांगण में 22 वां बनारसी प्रसाद मेमोरियल अंतरजिला शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने बताया कि अंतर जिला शतरंज प्रतियोगिता के लिए बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के समाजसेवी डॉक्टर विवेकानंद एवं आर टी आई कार्यकर्ता प्रफुल्ल चंद्र घोष और प्रतियोगिता के दो नन्हें खिलाड़ी लखीसराय के कुष्णा कुमार और सुपौल से एलेक्स कार्तिक द्वारा शतरंज की चाल चलकर किया गया। शतरंज अकादमी के तत्वाधान में मानसी खगड़िया में चल रहे अंतर जिला आयु वर्ग 15,11, और 9 में पांच चक्र के मुकाबले में खगड़िया के मानव कुमार अकेले पांच में पांच अंक बनाकर शिर्ष पर चल रहें हैं। संयुक्त रूप से दुसरे स्थान पर बेगुसराय के विष्णु वैभव और बेगुसराय के हि वैभव आंनद साढ़े चार अंक बनाकर आगे के दो मैच में बढत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। बारह जिले के खिलाडियों के साथ आये अभिभावकों को नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद, शिवप्रिय भारद्वाज, सिनियर नेशनल आर्बिटर चन्द्र राज, रामविनय यादव, देवशरण यादव, इन्द्र भुषण कुमार, केशव कुमार यशवन्त, माधव कुमार यशवन्त, आर्यन राज, बादल कुमार, श्रीनाथ विनायक व बारह जिले के खिलाड़ी सहित खगड़िया के खेल प्रेमी मौजूद थे।








































