
251 कलश शोभायात्रा के साथ रामधुनी महायज्ञ का हुआ शुरुआत

डा० सलील ने किया रामधुनी महायज्ञ का उदघाटन

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी प्रखंड के राजाजान गाँव के वार्ड न०-1 में रामनवमी के अवसर पर रामधुनी महायज्ञ का शुरुआत किया गया। रामधुनी महायज्ञ को श्री श्री 108 रामधुनी महायज्ञ समिति की ओर से 251 कलश शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा मानसी मटिहानी गंगा घाट से कलश भराई के साथ मानसी बाजार होते हुए पुरे राजाजान गाँव में परिभ्रमण किया गया। वहीं रामधुनी महायज्ञ का उदघाटन फीता काटकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलील कुमार ने किया। डा० सलील ने कहा की कलियुग में रामधुन भजन कीर्तन से मनुष्यों का कल्याण मोक्ष की प्राप्ति होता है। मौके पर राकेश कुमार उर्फ सिट्टु यादव, सुशांत कुमार यादव कोषाध्यक्ष, सरपंच मनोज कुमार मुखिया प्रतिनिधि ओमजी यादव, धर्मेन्द्र रजक, विकास कुमार, सिकन्दर आजाद, सतेन्द्र मंडल, सुमन कुमार,कुंदन कुमार सहित समिति के सभी सदस्यगण पदाधिकारी एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।





































