
49 वें फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन का हुआ आयोजन, कलाकारों सहित कई प्रबुद्ध लोगों ने लिया भाग


ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। होली के संध्या पुर्व खगड़िया नेशनल हाई स्कुल में 49 वें फ़रकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में दर्जनों कलाकारों एवं प्रबुद्ध लोगों ने भाग लेकर महामुर्ख की उपाधि लिया। फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन का उद्घाटन आई ग्लैम मिसेज इंडिया यूनिवर्स दीपिका सहनी ने तव पर रखे उल्टे हंसुआ से की, उनका सहयोग किया आयोजन समिति के चेयरमैन व वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा, संस्थापक सह पत्रकार अरुण वर्मा, स्वागताध्यक्ष सह समाज सेवी सुरेश पोद्दार ने किया। डॉ अरविन्द वर्मा (वरिष्ठ पत्रकार) को अपनी अदाकारी के साथ किए गए सफ़ल मंच संचालन के लिए अंग वस्त्र और माला पहना कर स्वागताध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने सम्मानित किया आई ग्लैम मिसेज इंडिया यूनिवर्स दीपिका सहनी को आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने रंगीन शॉल भेंट कर सम्मानित किया। हरिपुर (अलौली) की मां शारदा म्यूजिकल ग्रुप के विजय सुरीला व्यास एवं उनकी टीम के सदस्यों में तबला पर इंदल सरगम, नाल पर अमर कुमार कोरस में हर्षित पटेल और सर्वेश सम्राट ने कार्यक्रमों को जायकेदार बनाने में अहम भूखा का निर्वाह किया। दक्षिण भारतीय ड्रेस में शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत कर नैना कुमारी ने दर्शकों को दांतों तले उंगली काटने को मजबूर कर दिया, खूब तालियां बटोरी और बार बार दर्शकों का प्यार पुरस्कार से मिला। कवयित्रियों में साधना भगत एवं संगीता चौरसिया की रचनाओं को श्रोताओं ने खूब सराहा। नृत्यांगना तितली भारती के रिकॉर्डिंग डांस देख दर्शक झूम उठे, नाच उठे। संस्थापक अरुण वर्मा ने महामूर्ख के सफरनामे का विस्तृत चित्रण प्रस्तुत किया और महामूर्खों के बीच मूर्ख उपाधियों की रेवड़ियां भी बांटी। सहरसा से पधारी सोनी कुमारी की गीत पर देर तक तालियां बजती रही। कवि एवं कलाकारों में डॉ रेखा भारती, सुखनंदन पासवान, चंद्रशेखर मंडल, अरुण ठाकुर, मधुबाला, महेश शर्मा, लक्ष्मी, सतीश आनंद, प्रणव कुमार, दिव्यांशी कुमारी, विनोद जायसवाल, बांसुरी वादक प्रकाश चौरसिया तथा चंपा राय के नाम उल्लेखनीय हैं ।





































