76 वें गणतंत्र दिवस धुमधाम से मनाया गया, तिरंगे को दी गई सलामी




ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। जिले सहित मानसी प्रखंड में 76 वें गणतंत्र दिवस धुमधाम से मनाया गया। लोगों ने सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराकर तिरंगे को सलामी दिया। मानसी के अमर शहीद धन्ना- माधव स्मारक पर जहाँ शिक्षक देव शरण यादव ने तिरंगा फहराकर तिरंगे को सलामी दिया, तो वहीं मानसी के पश्चिमी ठाठा पंचायत के पंचायत भवन में मुखिया सुमन देवी ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दिया, वहीं राजकीय रेल थाना में थानाध्यक्ष विकास कुमार, मानसी के मां कत्यानी पैट्रोल पम्प में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलील कुमार, मानसी थाना में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी विनय कुमार, रेलवे प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य राकेश कुमार रौशन, बलहा पंचायत के पंचायत भवन में मुखिया राजेश भारती, पुर्वी ठाठा में मुखिया बेबी देवी, अमनी में मुखिया वीरन सदा, मानसी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख वृन्दा देवी , जिला जद यू कार्यलय में जिलाध्यक्ष बबलू मंडल, भाजपा मंडल कार्यलय मानसी में रमेश चन्द्र सुर्या, रेल आरपीएफ पोस्ट पर इंसपेक्टर, रेलवे विधुत विभाग कार्यलय में रेल सहायक विधुत अभियंता रामानुज चौधरी,मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा० राजीव मानसी नगर पंचायत कार्यालय में उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दिया।

















































