8 दिनों से रैकी कर रहे अपने चाचा की एवं जद यू विधायक की भांजे हत्याकांड में तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खगड़िया एसपी ने किया खुलासा, दो ने लखीसराय में ली थी शरण, एक महिला भी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। बीते 9 अप्रैल को चौथम में जदयू विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल के भांजे एवं जदयू नेता कौशल सिंह के हत्या के मामले में खगड़िया पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरप्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है।खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने अपने कार्यलय कक्ष में बताया की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने हत्या को पारिवारिक विवाद बताया। एसपी ने बताया की मामले में आठ नामजद आरोपियों में तीन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के मेदनीनगर निवासी बिजल सिंह की पत्नी राजकुमारी देवी तथा पुत्र आशीष कुमार एवं उसी गांव के राजेश दास के पुत्र रितेश कुमार के रुप में की गई है। इनमें दो आरोपी आशीष एवं रितेश को पुलिस ने लखीसराय जिले से गिरफ्तार किया है। दोनो अपने संबंधी के यहाँ शरण लिये हुए था। मामले में एसपी राकेश कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड को लेकर चौथम थाना कांड संख्या 90/25 दर्ज की गई थी। जिसको लेकर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था। एसआईटी की टीम ने उक्त गिरफ्तारी गुप्त सूचना एवं तकनीकी आधार पर की है।ग एसपी ने बताया की 9अप्रैल को जदयू नेता कौशल सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोगों के द्वारा उनकी बाइक को ठोकर मारा गया था। पत्नी ने जो एफआईआर किया है उसके अनुसार जैसे ही उनके पति की बाइक नीचे गिरी वैसे ही आरोपियों के द्वारा उनके पति के ऊपर कई राउंड फायरिंग किया गया। जिससे कौशल सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनकी मृत्यू इलाज के लिए जाने के क्रम मे हो गया था। एसपी राकेश ने बताया मृतक के भतीजे ने हत्या की पुरी रचना रची थी। एसपी ने बताया की मामले की ओर भी पहलुओं की जांच की जा रही है।बताया की हत्या को लेकर 8 दिनों से की जा रही थी। घटना के दिन 9 अप्रैल को रात्रि घटना को अंजाम देने तक मृतक कौशल सिंह के सभी गतिविधी पर नजर बनाई गई थी, जिसके आधार पर इस घटना को अंजाम दिया गया। एसपी ने बताया की किसी भी सुरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here