सिनियर नेशनल आर्बिटर बनने पर जे के जवाहर और चन्द्रराज किया गया सम्मानित, बधाई का लगा तांता

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। शतरंज का सिनियर नेशनल जवाहर एवं चद्रराज को बनाये जाने पर नशामुक्त भारत संस्था ने सम्मानित किया।सम्मान समारोह में उपस्थित नशा मुक्त भारत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमकुमार यशवंत, समाजिक कार्यकर्ता नागेन्द्र सिंह त्यागी, विशिष्ट अतिथि आर पी एफ इन्स्पेक्टर अरविंद कुमार राम, पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चन्द्र जोशी एवं विहिप के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार ने संयुक्त रूप से उपस्थित होकर जेके जवाहर एवं चन्द्र राज को पुष्प माला, अंग बस्त्र, एवं संस्था का सम्मान पत्र और मोमेन्टो देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम शहर के एन ए सी रोड स्थित आमंत्रण विवाह भवन में किया गया। नशा मुक्त भारत के प्रधान सचिव अम्बुज कुमार पौद्धार ने बताया कि अखिल भारतीय शतरंज संघ के द्वारा आयोजित 21और 22 जुन 2024 को गुवाहाटी के सेमिनार में शतरंज आर्बिटर की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर नेशनल सिनियर शतरंज आर्बिटर बने जिले के भदास गांव व हाल के सन्हौली निवासी, मसहूर शतरंज खिलाड़ी जे के जवाहर और चन्द्रराज ने खगड़िया जिला को गौरवान्वित किया है। खगड़िया जिला और उत्तर पुर्व बिहार के पहले सिनियर सिनियर आर्बिटर बनने पर खगड़िया के खेल प्रेमी गदगद व उत्साहित हैं। बताते चले कि जे के जवाहर जिले के पुराने एवं दिग्गज शतरंज खिलाड़ी हैं। जिनके प्रयास से हाल के सात बर्षो में बिहार राज्य विद्यालय खेल प्रशासन के आयोजनों में खगड़िया के खिलाड़ी , बालक एवं बालिका वर्ग में बिहार राज्य चैम्पियन बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष समारोह के अभय कुमार विक्की ने कहा कि अब शतरंज खेल के मामले में खगड़िया बिहार के किसी भी जिला से पीछे नहीं रहेगा।आर्बिटर बनने खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर किया अकादमी के उपाध्यक्ष विवेक भगत, संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार, अमित कुमार छोटु, सदस्य संजय जायसवाल, अनुज कुमार, खिलाड़ी अमरनाथ गुप्ता, मनोज कुमार राय, युगल किशोर, हर्षवर्धन राज, प्रशांत कुमार सिंह, शुभम कुमार, केशव कुमार यशवन्त, माधव कुमार यशवन्त, अंकित कुमार तिवारी, मानव कुमार, अनुष्का कुमारी, गजेन्द्र कुमार, अखिल भारतीय शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष सह अखिल भारतीय शतरंज संघ के निर्णायक मंडल के चेयरमैन आई ए धर्मेन्द्र कुमार, आसाम सेमिनार के प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय निर्णायक बसंत सर,संयुक्त सचिव बिहार व अंतरराष्ट्रीय निर्णायक नंदकिशोर श्रीवास्तव एवं संयुक्त सचिव शिवप्रिय भारद्वाज ने जे के जवाहर को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य का कामना किया।



































