ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी प्रखंड के पुर्व उप प्रमुख एवं पुर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के रह चुके मानसी प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि हीरालाल यादव ने सांसद मद से गड़वाये जा रहे चापाकल में भारी अनिमताऐं एवं लूट- खसौट किये जाने की बात कहा है।हीरालाल यादव पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया की मानसी नगर पंचायत में पुर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के अनुशंसा पर सांसद मद से 43 चापाकल दिया गया।

जहाँ संवेदक ने चापाकल गाड़ने में भारी अनिमताऐं बरती है एवं लूट- खसौट कर रहा। यादव ने कहा की संवेदक द्वारा एक तो चापाकल आचार संहिता में गड़वाया गया तो वहीं शेष बचे चापाकल गाड़ने का काम किया जा रहा है। यादव ने कहा की संवेदक सभी नियमों को ताक पर रखते हुए जमकर लूट- खसौट कर रहा है। हीरालाल ने कहा की संवेदक घटिया किस्म का चापाकल गाड़ रहा है तो वहीं कई जगहों के चापाकल खराब हो जाने की बात बताया।

प्रखंड कार्यालय मानसी परिसर में पुर्व से ही दो चापाकल रहने के वावजूद तीसरा चापाकल गाड़ने का काम किया गया है, जो की सांसद निधि से लगाते ही चापाकल पानी देना बंद कर दिया है। यादव ने कहा की चिन्हित जगहों पर चापाकल नहीं गाड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा जिलाधिकारी खगड़िया को लिखित आवेदन देकर जांच करने की मांग किया हुं, जिसपर जिलाधिकारी खगड़िया ने खगड़िया डीडीसी को जांच करने को कहा परन्तु आज- तक जांच किया जा रहा। यादव ने कहा की भष्ट्राचार के खिलाफ जल्द ही अनशन पर बैठा जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here