बिहार के मधुबनी जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना लदनियां थाना के बेलाही पंचायत के मनहरवा टोला में बुधवार शाम को घटी, जब एक 21 वर्षीय युवक रंजन सदाय उर्फ छोटू सदाय की पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, युवक और एक लड़की के बीच प्रेम संबंध थे, और यही कारण हत्या का बना।

करीब दस दिन पहले रंजन और लड़की एक-दूसरे से मिलकर नेपाल भाग गए थे। वहां जाकर उन्होंने शादी कर ली। इस बीच लड़की के परिवारवालों को इस बात का पता चला, और वह नेपाल गए। लड़की के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और फिर किसी तरह शादी को मंजूरी देकर वापस घर लाए।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here