निगरानी के हत्थे चढ़ा राजस्व कर्मचारी सतेन्द्र, 20 हजार रुपये लेते ही रंगे हाथ दबोचा

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। भष्ट्राचार ओर घुसखोरी रुकने का नाम नहीं ले रहा है।इसी कड़ी में खगड़िया में एक बार फिर निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी टीम ने बताया की दाखिल-खारिज के बदले राजस्व कर्मचारी सतेन्द्र सिंह पीड़ित परिवार से एक लाख रुपये की मांग की थी। मगर सौदेबाज़ी के बाद 30 हजार पर तय हुआ। जहाँ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने बुधवार सुबह खगड़िया जिले में अलौली अंचल के राजस्व कर्मचारी सत्येन्द्र सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ धर दबोचा। गिरफ्तारी खगड़िया से झीमा गाँव जाने वाली सड़क पर हेलनाधार पुल के उत्तरी छोर पर की गई।परिवादी गुड्डू कुमार, ग्राम सहोरखा (थाना मोरकाही), ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को शिकायत दी थी कि सत्येन्द्र सिंह ने उनके जमीन के दाखिल-खारिज के एवज में पहले एक लाख रुपये की मांग की। बातचीत के बाद मामला 30 हजार रुपये में तय हुआ।शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद निगरानी थाना कांड संख्या 69/25 दर्ज करते हुए पुलिस उपाधीक्षक विकास कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और सत्येन्द्र सिंह को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।बताया की राजस्व कर्मचारी पहले महिला थाना के पास बुलाया, फिर कहा मुंशी को दे दो। डीएसपी विकास कुमार ने बताया कि सत्येन्द्र सिंह ने सुबह 7 बजे परिवादी को महिला थाना के पास बुलाया। फिर खुद वहां नहीं पहुंचा और फोन कर कहा कि पैसे मुंशी मनोज को दे दो। लेकिन परिवादी ने स्पष्ट कहा कि वह पैसे सीधे राजस्व कर्मचारी को ही देगा।जैसे ही सत्येन्द्र सिंह ने पैसे लिए, टीम ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें की सतेन्द्र सिंह राजस्व कर्मचारी रहते हुए अकुत संम्पति भी अर्जित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here