आखिरकार मानसी पुलिस ने सत्तो यादव का किया गिरफ्तार

( सत्तो यादव, व्यवसायी को डराते धमकाते)
व्यवसायी के साथ किया था मारपीट, पकड़ने गये पुलिस के साथ किया था बदतमीजी
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया।मानसी थाना क्षेत्र के धर्मचक गाँव में व्यवसायी शिव कुमार के साथ मारपीट करने एवं रंगदारी मांगने वाले अपराधी राजाजान निवासी सत्तो यादव को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया।मानसी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी विनय कुमार के नेतृत्व में मानसी पुलिस ने देर रात सत्तो यादव को घर से गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है की पुलिस जब सत्तो यादव को पकड़ने गई तो पुलिस के भी साथ अपराधी सत्तो यादव हाथापाई कर भागना चाहा जहाँ पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ गिरफ्तार किया। आपको बतातें चलें की अपराधी सत्तो यादव शनिवार के शाम में व्यवसायी शिव कुमार से डरा धमका कर रंगदारी मांगने आया था विरोध करने पर सत्तो यादव मारपीट किया ओर महिलाओं के साथ भी गाली- गलौज किया। एवं जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस आने की खबर सुन सत्तो यादव चकमा देकर फरार हो गया था, जहाँ थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में गठित पुलिस पदाधिकारी टीम ने देर रात सत्तो यादव को गिरफ्तार कर लिया। विनय कुमार ने बताया की किसी सुरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा। बतातें चले की 18 नवंबर को पचास हजार का ईनामी अपराधी अर्जुन यादव ने बिना कोई कारण को दिन- दहाड़े धर्मचक निवासी पुर्व उप प्रमुख अशोक पौदार को गोली मार दिया जहाँ जहाँ अशोक पौद्दार के पुत्र अंकित कुमार का घटनास्थल पर ही मौत हो गया। जहाँ बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है की अर्जुन यादव के गिरफ्तार के बाद एक सप्ताह से सत्तो यादव आम राहगीरों के साथ मारपीट- गालीगलौज किया करता था, एवं स्थानीय लोगों के साथ भी वेवजह गालीगलौज किया करता था। सत्तो यादव अपराधी अर्जुन यादव का चचेरा भाई है। सत्तो यादव कई बार मारपीट रंगदारी छिनतई के मामले में जेल जा चुका है। इधर सत्तो यादव को गिरफ्तारी होने से स्थानीय लोगों ने मानसी पुलिस की तारीफ किया है।


































