पांच दिवसीय 15 वां गणपति मेला महोत्सव को लेकर बैठक

 

7 सितम्बर से 12 सितम्बर 2024 तक होगा मेला का आयोजन

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी में गणपति महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित किया गया, जहाँ गणपति मेला समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पांच दिवसीय होने वाले गणपति महोत्सव पर अपना अपना मोहर लगाते हुए, 15 वां गणपति महोत्सव मनाने का निर्णय लिया। बैठक में गणपति महोत्सव का अध्यक्ष नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू कुमार सुमन को बनाया गया। जबकि सचिव मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सि़ह को बनाया गया। अध्यक्ष बनने के बाद पप्पू सुमन ने बताया की मानसी का गणपति महोत्सव अपने आप में कोशी क्षेत्र का मिशाल है, इस बार भी 15 वां गणपति महोत्सव मनाया जायेगा, जो महोत्सव पांच दिनों तक चलेगा। 15 वां महोत्सव 7 सितम्बर 2024 से लेकर 12 सितम्बर तक चलेगा।बैठक में गणपति मेला समिति के सनमुन कुमार,बिट्टू कुमार, राजीव कुमार, नितीश कुमार, नवीन पासवान, डेविड कुमार, रुपेश कुमार, सिन्टु कुमार, मिथलेश कुमार, अजीत कुमार,धर्मवीर कुमार, अमित कुमार, सौरभ कुमार, ईश्वर कुमार, राजीव कर्ण, राहुल कुमार, छोटु कुमार, शुभम कुमार, सिकन्दर आजाद वक्त , सोनु अग्रवाल,गोलू नितीश,अश्विनी कुमार, आदि सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here