बिहार में एनडीए गठबंधन का होगा ऐतिहासिक जीत:- सलील

  मानसी में कार्यशाला आयोजित कर बिहार विधानसभा की तैयारी में जुटने का किया ऐलान

सिकन्दर आजाद वक्त 

की रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी के रामजानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर के विवाह भवन में भाजपा मंडल अध्यक्ष मानसी सह बीस सुत्री अध्यक्ष रमेश चन्द्र सुर्या की अध्यक्षता में एक दिवसीय भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहाँ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला में भाग लेकर उपस्थित नेताओं का विचार से अवगत हुआ।प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य सह व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलील कुमार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा की अगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है ओर एनडीए गठबंधन में भाजपा का ऐतिहासिक जीत होगा। डा० सलील ने एनडीए गठबंधन केन्द्र ओर बिहार सरकार का विकास कार्यों की बात करते हुए कहा की हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल को गिनाते हुए कहा की सबका साथ ओर सबके विकास के साथ सबका न्याय हो रहा है। डा० सलील ने कहा की बिहार तभी विकसित होगा जब एक बार फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं विधानसभा की तैयारी में जुट जाने का ऐलान किया। जबकि जिला अध्यक्ष भाजपा शत्रुघ्न भगत ने कहा की एनडीए गठबंधन मजबूत है ओर मजबूत रहेगा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सीए अनुज कुमार ने कहा की देश में जहाँ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की कार्य लहरा रहा है वहीं बिहार में भाजपा एनडीए गठबंधन की सरकार में विकास का कार्य परचम लहरा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सुत्री अध्यक्ष रमेश चन्द्र सुर्या ने कहा की आगामी बिहार विधानसभा चुनाव हम सब मिलकर बिहार में नया कीर्तिमान स्थापित करेगें। सुर्या ने कहा की बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार में जनता के लिए एक से एक कल्याणकारी योजनाओं का शुरुआत किया गया जिसका फायदा हर तपके ओर हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है‌।जिला महामंत्री इन्द्रभूषण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष आलोक विद्यार्थि, भाजपा नेता अनुज कुमार, मंडल प्रभारी लक्ष्मी देवी, विधानसभा प्रभारी नवीन सिन्हा , जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनीष राय ने भी संबोधित किया। मौके पर भाजपा नेता नवीन सिंह, अनुपम सिंह, मंडल महामंत्री गोपाल सिंह, अजित सिंह,मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार, सनम कुमारी, गोपाल साह,प्रेमजीत प्रजापति, कमलेश्वरी सिंह, मंडल मंत्री कुमारी पूनम भारती,मंडल मीडिया प्रभारी राजेश कुमार राजा, बलवीर कुमार, पंचायत अध्यक्ष रंजीत कुमार, अनुज कुमार, ब्रिजनंदन यादव, कुमोद सिंह, गोपाल शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here