महिलाओं के अधिकार को लेकर जन सुराज करेगी शक्ति जनसंवाद कार्यक्रम ,10 फरवरी को महिला प्रदेश अध्यक्ष का होगा आगमन

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। जन सुराज पार्टी 10 फरवरी को शक्ति जनसंवाद कार्यक्रम करेगी। उक्त आश्य की जानकारी मुख्य प्रवक्ता सिकन्दर के हवाले से जिला अध्यक्ष वरुण कुमार चौरसिया ने दिया। वरुण ने बताया की 10 फरवरी को महिलाओं के अधिकार के लिए बिहार महिला जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष सुभद्रा सहनी भाग लेगी। अध्यक्ष ने बताया की शक्ति संवाद कार्यक्रम महेशखूंट में जन सुराज अनुमंडल कार्यलय में किया जायेगा। इधर महिला जिला अध्यक्ष काजल कुमारी ने बताया की कार्यक्रम को लेकर महिलाओं के बीच जनसम्पर्क अभियान जारी है। मौके पर शीला पटेल, अंजनी भारती, सोनी कुमारी, बसंती कुमारी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here