माँ के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के तहत भाजपा ने किया वृक्षारोपण

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। माँ के नाम एक पेड़ लगाने की शुरुआत मानसी मंडल भाजपा अध्यक्ष राजाराम सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसके तहत राजाराम सिंह ने अपनी सैदपुर बलहा पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में करीब 80 फलदार पेड़ों का वृक्षारोपण किया। श्री सिंह ने वृक्षारोपण करने उपरांत कहा की वृक्ष पर्यावरण के साथ साथ हमारे जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण विषय में आज के दौर में शामिल है।उन्होंने कहा की स्वस्थ हवा के लिए वृक्षारोपण करना जरूरी है। मौके पर भाजपा के अनुज कुमार, अनुपम सिंह, नवीन सिंह, राजेश सिंह, दीपक सिन्हा, गोपाल सिंह, पवन पौद्दार, उज्वल आनंद, राजेश पासवान, लक्षमण महतों, साहेब सिंह, प्रशांत कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here