मानसी में दो घरों में लगी आग, सात बकरी जलकर हुआ स्वाहा , स्थानीय प्रशासन अब तक नहीं ली सुधि

मुख्य पार्षद ने राहत सामग्री दिया

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी थाना क्षेत्र के मानसी नगर पंचायत के वार्ड न०-11 में रिटायर रेलवे बांध पर मंगलवार के देर रात अचानक लगे आग से दो घर जलकर स्वाहा हो गया। जिसमें रखे मवेशी के लिए रखे भुसा एवं एक घर में रखे खाने पीने पहनने का सामान भी जलकर स्वाहा हो गया। वहीं झोपड़ी में अचानक लगे आग से घर में बांधे सात बकरी भी जलकर स्वाहा हो गया। बताया गया की मंगलवार को करीब बारह बजे रात्रि के आस पास अचानक एक घर से धुंआ दिखाई दिया जहाँ देखते ही देखते बांध पर बसे विन्दा देवी, पति- सुबोध यादव, एवं सुमन देवी पति अंगद यादव का घर जलकर राख हो गया। वहीं स्थानीय लोगों एवं रात में ही पहुंचे दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया गया। मौके पर वार्ड पार्षद सह पुर्व प्रमुख हीरालाल यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मुआवजा देने का मांग किय, जबकि मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने निजी कोष से अग्नि पीड़ित को पन्नी सहित राहत सामग्री उपलब्ध कराई। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार सिंह ने बताया की सरकार स्तर पर भी राहत सामग्री दिलवाया जायेगा। वहीं घटना घटित के होने के 24 घंटो के बाद भी स्थानीय प्रशासन सुधि तक लेना मुनासिब नहीं समझा।



































