शक्ति संवाद के दौरान महिलाओं को आगे आने की अपील, कहा बिहार में भष्ट्राचार चरम सीमा पर- सुभद्रा सहनी

 

सिकन्दर आजाद वक्त

 की रिपोर्ट

खगड़िया। शक्ति संवाद के दौरान जहाँ महिलाओं को अधिकार के लिए आगे आने की अपील की, तो वहीं बिहार में भष्ट्राचार सरकार को बदलने की आवाज उठाई, उक्त बातें जन सुराज पार्टी के महिला प्रदेश अध्यक्ष सुभद्रा सहनी ने महेशखूंट जन सुराज अनुमंडल कार्यलय में महिलाओं को शक्ति संवाद के माध्यम से संबोधित करते हुए कही। सहनी ने कहा की बिहार में भष्ट्राचार चरम सीमा पर है, रोजगार के लिए लोग पलायन हो रहे हैं, महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है, सहनी ने बिहार में बदलाव की मांग करते हुए महिलाओं को जागरूक होने की बात बताई। सहनी का कहा की बिहार की सुरत जन सुराज पार्टी बदल सकती है। शक्ति संवाद के दौरान गीता पासवान, सहजादी फातिमी ने भी महिलाओं को एकजुट होने की अपील कर 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी की हाथों को मजबूत करने की बात कही। मौके पर जिला महिला अध्यक्ष काजल कुमारी, डा० नितिश, जिला प्रभारी सुरेन्द्र सहनी, जिला प्रवक्ता सिकन्दर, गजेन्द्र सिंह निषाद, अकरम, अरुण सिंह, रूपम रजक, अंजनी भारती, शीला पटेल, आदि जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम मंच संचालन एवं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय कुमार वरुण ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here