स्थांतरण उपरांत बीडीओ शयाम किशोर का हुआ विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
अंग वस्त्र सहित अन्य उपहार देकर किया गया सम्मानित
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी बीडीओ का स्थांतरण उपरांत कार्यलय कर्मियों ने बीडीओ श्याम किशोर शर्मा का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर विदाई दिया। इस दौरान उपस्थित कर्मियों ने बीडीओ को अंग वस्त्र, अनेक उपहार देकर सम्मानित किया। बलहा मुखिया राजेश कुमार भारती उर्फ पप्पू साह ने बीडीओ के कार्यकाल को बेहतर बताते हुए बीडीओ की उज्वल भविष्य का कामना किया। तो वहीं सैदपुर मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार यादव ने भी बीडीओ श्याम किशोर शर्मा के कार्यकाल का सरहाना किया।वहीं कार्यक्रम में उपस्थित मानसी सीओ अमीर हुसैन ने भी विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित किया।जबकि सामाजिक कार्यकर्ता सह पत्रकार सिकन्दर आजाद वक्त ने भी बीडीओ को सम्मानित किया। इस दौरान आरटीपीएस कर्मी अशोक कुमार, एवं मानसी प्रखंड नाजीर का स्थांतरण उपरांत अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रखंड, अंचल, आरटीपीएस कर्मी सहित पंचायत सचिव उपस्थित थे।