हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा कार्यसमिति की मानसी में बैठक
तिरंगा झंडा किया गया वितरण
खगड़िया। मानसी में भाजपा मण्डल कार्यसमिति की बैठक भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजाराम सिंह के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में हर घर तिरंगा फहराने को लेकर विचार विमर्श किया गया तो वहीं राजाराम सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा फहराने को लेकर तिरंगा झंडा वितरण किया। कार्यसमिति की बैठक महापुरुषों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित भी किया गया। वहीं स्च्छता को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में भाजपा के प्रभारी नंदकुमार ने भी उपस्थित होकर संगठन एवं र घर तिरंगा फहराने को लेकर बात कहा गया। मौके पर सभी शक्ति केंद्र प्रमुख, पार्टी पदाधिकारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोपाल सिंह, युवा नेता मिट्ठू कुमार आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।




































