होली में हुड़दंगियों एवं शराबी तस्करों एवं शराबियों पर रहेगा नजर- विकास

शान्ति पुर्ण होली खेलने का किया अपील

शान्ति समिति की बैठक आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। होली में हुड़दंगियों शराब तस्करों एवं शराबियों पर नकेल कसा जायेगा। कोई भी व्यक्ति रेल परिसर में शराब पीते एवं हुड़दंग मचाते हुए पकड़े जाते हैं तो उसपर नकेल कसा जायेगा ओर उस पर कानुनी कारवाई भी किया जायेगा। उक्त बातें मानसी रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार ने मंगलवार को रेल थाना में आयोजित शान्ति समिति के बैठक में कहा। रेल थानाध्यक्ष ने कहा पुरे रेल परिसर क्षेत्र में पुलिस की गश्ती भी जारी रहेगा। उन्होंने रेल परिसर में भी एवं रेल स्टेशन पर गश्ती तेज किये जाने की बात कहा।शान्ति समिति के बैठक में उपस्थित रेल आरपीएफ इंसपेक्टर ज्ञानेश झा ने भी होली में हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कहा। रेल के दौनों पुलिस पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों से फीड बैक भी जाना। वहीं लोगों से शान्ति पुर्ण एवं सोहादर्पुण वातावरण में होली खेलने का अपील किया। लोगों ने कहा की होली के दिन रेल परिसर में में खुलने वाले पान की दुकान को अगर शाम के समय बंद करवा दिया जाय तो असमाजिक तत्वों का जमावड़ा नहीं लगेगा। जहाँ रेल के दौनों पुलिस पदाधिकारियों ने अपनी सहमति जताते हुए विशेष ध्यान की बात कहा। बैठक में पुर्व रेल परार्मशदात्री समिति के सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर आजाद वक्त, पश्चिमी ठाठा पंचायत के सरपंच मनोज कुमार, मोती राम, सुरज कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here