
2025 में फिर से बनेंगे नीतीश सरकार:- अनुराधा
खगड़िया में हरियाली महोत्सव कर्यक्रम का आयोजन
महिलाओं के सशक्तिकरण का उत्सव बनी हरियाली महोत्सव :- वीणा पासवान
सिकन्दर आजाद वक्त
की रिपोर्ट
खगड़िया।जदयू महिला प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता केन्द्रीय लोक शिकायत आयोग की राज्य अध्यक्ष सह जदयू नेत्री वीणा पासवान ने की। जबकिमंच संचालन जदयू जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी ने किया। वीणा पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में महिलाओं को अभूतपूर्व ऊर्जा और सशक्तिकरण प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सावन की हरियाली प्रकृति में नवजीवन भरती है, उसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई चेतना दी है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, यह नीतीश सरकार की नीति और नीयत का परिणाम है। इधर चर्चित जद यू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा की विधानसभा चुनाव 2025 में महिलाएं एकजुट होकर नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाएंगी।अनुराधा कुशवाहा ने कहा की नितीश सरकार में महिलाओं का जो सम्मान मिला है, वह किसी पार्टी में नहीं है। अनुराधा ने कहा की मुख्यमंत्री नितीश सरकार जल-जीवन-हरियाली अभियान, महिला सशक्तिकरण, शराबबंदी, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, नौकरी में 33% आरक्षण, पंचायतीराज में 50% आरक्षण, जीविका दीदी, आशा-ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय वृद्धि,125 यूनिट फ्री बिजली सहित कई ऐतिहासिक कार्य किये हैं। कार्यक्रम को नीलम वर्मा, साधना देवी सदा निर्मला कुमारी ने भी संबोधित किया। मौके पर जदयू जिला महासचिव पार्वती देवी, पूनम जयसवाल, मुन्नी जयसवाल, रीता कुमारी, मीरा कुमारी, रिंकू देवी, रेखा कुमारी, किरण कुमारी, कोमल कुमारी, वंदना कुमारी सहित दर्जनों जदयू महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।









































