अमनी का उप स्वास्थ्य केंन्द हमेशा रहता बंद- राजू

डीएम,सहित सिविल सर्जन, एवं स्वास्थ्य मंत्री को दिया पत्र
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी प्रखंड के अमनी पंचायत के स्वास्थ्य उप केंन्द हमेशा बंद रहता है, जिसके कारण क्षेत्र की जनता को समुचित सुविधा नहीं मिल पा रहा है। उक्त बातें खगड़िया भाजपा जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू पासवान ने डीएम, सिविल सर्जन खगड़िया एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र देते हुए पत्रकारों से कहा। राजू पासवान डीएम को दिये गये पत्र के माध्यम से कहा की अमनी का स्वास्थ्य उप केंन्द हमेशा बंद रहता है। उन्होंने कहा की उप स्वास्थ्य केंन्द में तीन कर्मी को पदस्थापित किया गया, वावजूद कर्मी हमेशा गायब रहता है। राजू पासवान ने बताया की मंगलवार को जब केंन्द गया तो उप स्वास्थ्य केंन्द में ताला लटका हुआ था। पासवान ने कहा की यह हमेशा देखा जा सकता है। स्वास्थ्य कर्मी कभी आती है तो कभी नहीं आती है। जिसके कारण क्षेत्र की दवाई एवं इलाज से वंचित रहता है। राजू पासवान ने मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के मिलीभगत होने का आरोप लगाया। पासवान ने कहा की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के मिलीभगत से हमेशा कर्मी गायब रहते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारी एवं स्वास्थ्य मंत्री से जांच करवाने एवं दोषी कर्मी अधिकारी के विरुद्ध उचित कारवाई करने का मांग किया। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा० राजीव कुमार ने कहा की हमारे संज्ञान में मामला नहीं आया शिकायत मिलने पर दोषी कर्मी के विरुद्ध स्पष्टीकरण एवं कारवाई की जायेगी।




































