


कल जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं का होगा खगड़िया में धरना-प्रदर्शन, कहा मागें पुरा नहीं होने पर आन्दोलन होगा तेज- अशोक

धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री नितीश कुमार का होगा पुतला दहन
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया।अपने मांग को लेकर एक सप्ताह से राशन वितरण का कार्य थप रहने के कारण अब जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा आर पार की लड़ाई लड़ने के मुड में देखा जा रहा है। संयुक्त मोर्चा जनवितरण प्रणाली संघ के नेता सह जनवितरण प्रणाली विक्रेता अधिवक्ता अशोक कुमार यादव ने बताया की 8 फरवरी कल संयुक्त मोर्चा जनवितरण प्रणाली संघ द्वारा खगड़िया समाहरणालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा। अशोक यादव ने कहा की जब तक हमारी मागीं पुरा नहीं हो जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगा ओर आन्दोलन को भी तेज किया जायेगा। अशोक यादव ने कहा की जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है, सरकार सिर्फ अपनी अमलीजामा में लगे हुए हैं। इधर संयुक्त मोर्चा जनवितरण प्रणाली विक्रेता संघ के नेता राजू कुमार, सुशील कुमार बागे, जवाहर सिंह, अरविंद सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, रामेश्वर चौधरी, राम प्रकाश आर्य, सुधाकर चौधरी, उमाकांत यादव, नरेश पासवान, रुदन यादव, ईश्वर साह, मनोज कुमार सुमन, उत्तम साह, गणपति पासवान, गुरुदेव पासवान, प्रदीप सिन्हा, सत्यनारायण सिंह, कुमार प्रवीण, अरुण यादव, नवीन सिन्हाने कहा की आन्दोलन तेज किया जायेगा।









































