एसपी,डीएसपी सहित नौ पुलिस पदाधिकारियों पर खगड़िया थाना में प्राथमिकी हुआ दर्ज
सिवान के एसपी अमितेश सहित नौ पुलिस पदाधिकारियों का नाम है शामिल
एक सहायक दरोगा के कोर्ट में अर्जी एवं सुनवाई के बाद मामला को किया गया दर्ज
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। खगड़िया के कोर्ट के आदेश के बाद आखिरकार खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना में पुर्व एसपी, डीएसपी सहित नौ पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया। हलांकि इस मामले को लेकर काफी उतार- चढ़ाव देखा जा रहा था, लेकिन चित्रगुप्त नगर थाना खगड़िया में आखिरकार मामला दर्ज कर ही लिया गया। हलांकि खगड़िया एसपी चंदन कुशवाहा ने कहा की केश दर्ज उपरांत जांच की जायेगी।
सिवान के एसपी अमितेश सहित नौ पुलिस पदाधिकारियों का नाम है शामिल
इधर खगड़िया के तत्कालीन एसपी एवं वर्तमान में सीवान के एसपी अमितेश कुमार पर केस दर्ज किया गया है, इसके अलावे खगड़िया के तत्कालीन डीएसपी एवं वर्तमान में नालंदा के डीएसपी सुमित कुमार , सदर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह जो वर्तमान में औरंगाबाद जिले में पदस्थापित है, तत्कालीन इंसपेक्टर पवन कुमार सिंह, मानसी थाना के पुर्व थानाध्यक्ष वर्तमान में अलौली थाना में पदस्थापित दीपक कुमार, सहायक अवर निरीक्षक निलेश कुमार, तत्कालीन मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमलेश कुमार, पुलिस लाइन के तत्कालीन मेजर महेन्द्र सिंह सहित नौ अधिकारियों को नामजद किया गया है। चित्रगुप्त नगर थाना में केश संख्या- 54/24 में सभी नामजद के खिलाफ मानसी थाना के तत्कालीन सहायक अवर निरीक्षक अमलेन्दु प्रसाद सिंह की याचिका पर खगड़िया सीजीएम कोर्ट ने सुनवाई के बाद मामले को दर्ज करने का आदेश जारी किया था। बतातें चले की सीजीएम खगड़िया द्वारा 6 मई 2024 को मामला दर्ज करने को आदेश दिया गया था जहाँ 4 जुलाई 2024 को मामला दर्ज किया गया।