तिरंगे को दी गई सलामी, भारत माता की जयघोष के साथ मनाया गया 79 वें स्वतंत्रता दिवस
शहीद धन्ना माधव स्मारक सहित कई सरकारी गैर सरकारी संगठनों में फहराया तिरंगा
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। जिले विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संगठनों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों ने तिरंगा फहराकर सलामी दिया। मानसी के शहीद धन्ना माधव स्मारक पर जहाँ मो० नाजो मियां ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान शहीद धन्ना माधव स्मारक निर्माण समिति के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर तिरंगे सलामी दिया। जबकि बलहा पंचायत भवन में मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह ने झंडोत्तोलन किया, वहीं पश्चिमी ठाठा पंचायत भवन में मुखिया सुमन देवी, मानसी नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद प्रभा देवी, मानसी प्रखंड में प्रमुख वृन्दा देवी, पुर्वी ठाठा पंचायत में मुखिया बुलबुल देवी, मानसी सामुदायिक अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा० राजीव कुमार, रेल थाना मानसी में थानाध्यक्ष विकास कुमार,मानसी थाना में थानाध्यक्ष दीपक कुमार, रेल आरपीएफ में इंसपेक्टर ज्ञानेश, खगड़िया जिला जद यू कार्यलय में जिला जद यू अध्यक्ष बबलू मंडल, रेल विधुत विभाग कार्यलय मानसी में सहायक विधुत अभियंता रामनुज चौधरी ने झंडोत्तोलन किया। वहीं मां कत्यानी पैट्रोल पम्प पर प्रोपराइटर सह प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलील कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा मानसी मंडल अध्यक्ष रमेशचन्द्र सुर्या के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई।