
पढ़ाई के साथ साथ खेल जरुरी:- प्रभा देवी

मुख्य पार्षद ने खेल प्रतियोगिता का किया उदघाटन

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। पढ़ाई के साथ साथ खेल जरुरी है। खेल से शरीर दुरस्त एवं शक्तिशाली बनता है, उक्त बातें मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने अरैया में एक निजी विधालय द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता के उदघाटन उपरांत कहा। प्रभा देवी ने कहा की खेल अनुशासन का प्रतीक है। उदघाटन से पहले विधालय के बच्चों द्वारा मुख्य पार्षद सहित उपस्थित गणमान्य लोगों का गाड ऑफ ऑनर के द्वारा सलामी दिया गया। तदउपरांत मुख्य पार्षद से खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधालय के झंडे के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया एवं मशाल जलाकर खेल प्रतियोगिता का आरंभ किया गया। इस दौरान विधालय के बच्चों के द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहाँ मुख्य अतिथि मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने खेल प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी छात्र- छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर आजाद वक्त, वार्ड पार्षद चन्द्रकला कुमारी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुंदन कुमार,खुटिया पंचायत के पुर्व सरपंच प्रतिनिधि पप्पू देव, शिक्षक राजेश कुमार, मानसी नगर पंचायत के कर्मी युद्धिष्टर कुमार, अविनाश कुमार, कक्कु कुमार आदि लोग उपस्थित थे।









































