बिहार सरकार के खिलाफ मुखिया संघ ने खोला मोर्चा,सरकार की आदेश का प्रति जलाकर किया विरोध

नितीश सरकार का अब जाने का नजदीक दिन आ गया है- संघ

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। पंचायत में बिना निविदा का विकास कार्य नहीं कर पायेगें मुखिया जी। बिहार सरकार के उक्त आदेश के बाद पुरे बिहार के मुखिया संघ ने बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री नितीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया एवं जगह जगह बैठक कर सरकार का आदेश का प्रतियां जलाकर विरोध किया। रविवार को मानसी प्रखंड मुखिया संघ ने बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल सरकार के आदेश का प्रतियां जलाकर विरोध किया। पश्चिमी ठाठा पंचायत के मुखिया सुमन देवी के आवास पर बैठक आयोजित कर मुखिया ने जमकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह सैदपुर मुखिया विजेंद्र यादव ने कहा की बिहार सरकार का उलटी गिनती शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार का जाने का समय आ गया है। यादव ने कहा की सरकार मुखिया का अधिकार छीनने का काम कर रही है। इधर मुखिया संघ के कोषाध्यक्ष सह बलहा मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह ने कहा की बिहार सरकार मुखिया के साथ सौतेलापन व्यवहार कर रही है। भारती ने कहा की नितीश कुमार की सरकार मुखिया के अधिकार को हनन करने पर लगा हुआ है। उन्होंने कहा की पंचायत में निविदा पर कार्य निकालकर मुखिया के शक्ति हराश कर रही है। उन्होंने नितीश कुमार के खिलाफ एवं पंचायती राज विभाग के खिलाफ जमकर बोला। उन्होंने कहा आज मुखिया संघ सिर्फ बिहार सरकार को चेतावनी दे रहा की अपने आदेश को वापस ले वरना मुखिया संघ आन्दोलन पर उतारू हो जायेगा। वहीं अमनी मुखिया वीरन सदा ने भी नितीश सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त किया। वहीं पश्चिमी ठाठा पंचायत एवं पुर्वी ठाठा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ओमजी यादव एवं सुजीत कुमार यादव ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की बिहार सरकार के खिलाफ अब मुखिया चुप नहीं बैठेगा। इसके लिए पंचायत से लेकर सड़क तक आन्दोलन किया जायेगा।






































