एसपी खगड़िया ने किया कई पुलिस पदाधिकारी को इधर से उधर, कई थाने में नये थानाध्यक्ष

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। एसपी खगड़िया चंदन कुशवाहा ने जिले के कई थाने के पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। जिसमें कई थाना का थानाध्यक्ष भी शामिल है। एसपी ने यातायात थाना के थानाध्यक्ष परशुराम सिंह को बैलदौर का थानाध्यक्ष बनाया है, जबकि साइबर थाना में पदस्थापित नीरज कुमार सिंह को यातायात थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं थानाध्यक्ष बैलदौर के परेन्द्र सिंह को पुलिस केन्द्र खगड़िया बुलाया गया है, अमौसी पीकेट प्रभारी राजीव कुमार को चौथम थाना के थानाध्यक्ष बनाया, जबकि थानाध्यक्ष चौथम सत्यनारायण सिंह को अमौसी पीकेट का प्रभारी बनाया है। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारी को 24 घंटे के अंदर योगदान देने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here