15.2 C
New York
Wednesday, May 15, 2024

Buy now

जय श्री राम के नारों से रामधुनी महायज्ञ हुआ सम्पन्न, शोभायात्रा निकालकर कलश का किया गया विसर्जन

जय श्री राम के नारों से रामधुनी महायज्ञ हुआ सम्पन्न, शोभायात्रा निकालकर कलश का किया गया विसर्जन

सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने लिया कलश शोभायात्रा में भाग, कराया गया नगर परिभ्रमण

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी के राजाजान गाँव में 48 घंटो से चल रहे रामधुनी महायज्ञ सम्पन्न हो गया। जहाँ गुरुवार को 201 कलश शोभा यात्रा का विसर्जन मानसी मटिहानी गंगा घाट पर मंत्रोच्चारण एवं पुजा अर्चना के साथ कर दिया गया। रामधुनी महायज्ञ सम्पन्न के बाद गुरूवार को सुबह में हवन किया गया, जहाँ हवन उपरांत 201 कलश शोभायात्रा के साथ पुरे बाजे- गाजे के साथ कलश शोभायात्रा को नगर परिभ्रमण कराया गया एवं मानसी बाजार होते हुए मानसी मटिहानी गंगा घाट पर कलश को विसर्जन कर दिया गया।मौके पर रामधुनी महायज्ञ कमिटी के अध्यक्ष सह उपमुखिया सिट्टु कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर आजाद वक्त, मनोज कुमार सरपंच, विकास यादव, अजय यादव, सुशांत कुमार, धर्मेन्द्र रजक, वशिष्ट यादव, बकतौर यादव, मुन्ना यादव, इंजन, सुरो, अवध यादव, राहुल, सुशील, अमित, अनुरुद्ध, प्रियांशु, दीपक,मुखिया प्रतिनिधि ओमजी यादव, दिनेश, गोपाल, मृत्युंजय, राजेश, सतेन्द्र मंडल, पप्पू यादव, फुलो यादव, जानकी देवी, आदि दर्जनों कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles